RPSC Sub Inspector Recruitment 2025: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। यदि आप एक ग्रेजुएट हैं और राजस्थान पुलिस में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह सुनहरा अवसर है।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025
RPSC Sub Inspector Recruitment 2025

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 में निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:-

पद का नाम पदों की संख्या
उप निरीक्षक (AP) 896
उप निरीक्षक (AP) सहरिया 4
उप निरीक्षक (AP) अनुसूचित क्षेत्र 25
उप निरीक्षक (IB) 26
प्लाटून कमांडर (RAC) 64
कुल पद 1015

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती मे आवेदन शुल्क केटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है जिसमे सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के बाहर के उम्मीदवारो के लिए ₹600 रखा है जबकि ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थीयों के लिए ₹400 रखा है जिन उम्मीदवारों ने पहले एकबारगी पंजीकरण शुल्क जमा किया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 आयु सीमा

इस भर्ती प्रकिया मे उमीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी, सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 चयन प्रोसेस

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:-

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  4. चिकित्सा परीक्षण
  5. दस्तावेज़ सत्यापन आदि

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उमीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट के सेक्शन में भर्ती नोटिफिकेशन देखें।
  3. उसके बाद SSO पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  4. Recruitment पोर्टल में जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  6. मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  8. अंत में आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक वेबसाइट आवेदन यहां से करें 

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment