BSTC College 2nd List Release:बीएसटीसी कॉलेज सेकंड एलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान में डीएलएड (BSTC) में प्रवेश के लिए कॉलेज सेकंड एलॉटमेंट लिस्ट 2025 को आधिकारिक रूप से 27 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों को इस सूची में कॉलेज आवंटित हुआ है, उन्हें 4 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से ₹13,555 का ऑनलाइन शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को 5 अगस्त 2025 तक अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।

BSTC College 2nd List Release
BSTC College 2nd List Release

BSTC College 2nd List Release महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि होना अनिवार्य है।

काउंसलिंग की जानकारी

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन: 15 जून से 23 जून 2025 तक
  • फर्स्ट एलॉटमेंट लिस्ट: 26 जून 2025 को जारी
  • फीस जमा करने की तिथि (फर्स्ट लिस्ट): 2 जुलाई 2025 तक
  • कॉलेज रिपोर्टिंग (फर्स्ट लिस्ट): 3 जुलाई 2025 तक

इसके बाद जिन छात्रों को पहली लिस्ट में पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला था, वे 14 से 17 जुलाई 2025 तक अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते थे।

  • अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट: 22 जुलाई 2025
  • रिपोर्टिंग (अपवर्ड मूवमेंट): 25 जुलाई 2025 तक

अब, बची हुई रिक्त सीटों के लिए 27 जुलाई को बीएसटीसी सेकंड एलॉटमेंट लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है।

  • फीस भुगतान (सेकंड लिस्ट): 4 अगस्त 2025 तक
  • कॉलेज रिपोर्टिंग (सेकंड लिस्ट): 5 अगस्त 2025 तक

एलॉटमेंट के बाद क्या करें?

उमीदवार द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद दूसरे अपवर्ड मूवमेंट आवेदन 6 और 7 अगस्त 2025 चालू हो जाएंगे। इसका परिणाम 10 अगस्त 2025 को जारी होगा और संबंधित अभ्यर्थियों को 14 अगस्त 2025 तक अपने कॉलेज में रिपोर्टिंग करवाना अनिवार्य है।इसके बाद तीसरी व अंतिम एलॉटमेंट लिस्ट 18 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।

BSTC College 2nd List Release कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. फिर होम पेज पर Second Allotment List 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि दर्ज करना है।
  4. उसके बाद प्रोसेस पर क्लिक करते ही आपकी अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसमें आप आवंटित कॉलेज का नाम, पता और अन्य विवरण देख सकते हैं।और प्रिंटआउट डाउनलोड भी कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

BSTC Second Allotment List 2025

BSTC Second Allotment Notice 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment